Breaking News in Hindi

जिले भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार युवक को कार ने मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

रीवा। शहर के अमहिया थाना क्षेत्र में देर रात बजरंग गेट के नगर के पास नए बस स्टैंड की ओर से सिरमौर चौराहे की तरफ जा रहे बाइक सवार युवक को पीछे की ओर से आ रहे तेज रफ्तार कार चालाक ने जोरदार टक्कर मार दी प्रत्यक्ष दर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि बाइक सवार युवक पहले हवा में उछला इसके बाद डिवाइडर से जा टकराया जिससे युवक के सिर पर गंभीर चोट लगी और घटना स्थल पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं हादसे के बाद कार चालक ने भागने का प्रयास किया लेकिन कार का अगला टायर फट गया और घटना स्थल से महज कुछ ही दूरी पर कार चालक कार को बीच रास्ते में ही छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद कार छोड़कर भागा चालक मौके पर पहुंची पुलिस घटना के बाद मौके पर भीड़ एकत्रित हो गई इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस और एम्बुलेंस को दी गई मौके पर पहुंची पुलिस और मीडिया की टीम ने स्थानीय लोगो की मदद से मृतक के शव को एम्बुलेंस में रखवाया और शव को पोस्टमार्टम के अस्पताल भेजवा दिया।

मृतक युवक कौन है कहा का रहने वाला है पुलिस इसका पता लगा रही है। इसके अलावा पुलिस की टीम कार चालक की भी तलाश करने में जुटी हुइ है। घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शी ने बताया की वह बाइक से जा रहा था तभी एक तेज रफ्तार कार पिछे से आई और बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ गई। हादसे में युवक की मौत हो गई और कार सवार युवक कार को बीच रास्ते में ही कार छोड़कर मौके से फरार हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...