Breaking News in Hindi

जेपीसी की बैठक में क्या हुआ था, जिसके बाद हुई झड़प…कल्याण बनर्जी ने बताई पूरी घटना

वक्फ संशोधन विधेयक पर जेपीसी की बैठक में बीजेपी सांसद अभिजीत गंगोपाध्याय और टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के बीच झड़प हुई थी. दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपशब्दों का प्रयोग किया था. इस घटना में कल्याण बनर्जी को चोट लग गई थी. उन्हें जेपीसी की अगली बैठक से निलंबित भी कर दिया गया था. अब इस पूरे मामले पर कल्याण बनर्जी का बयान सामने आया है. उन्होंने बताया कि उस दिन क्या हुआ था.

कल्याणा बनर्जी ने कहा, उस दिन नासिर हुसैन (कांग्रेस के सांसद) और अभिजीत गंगोपाध्याय में बहस चल रही थी. अभिजीत चिल्ला रहे थे. मैंने पूछा तो मुझे अपशब्द कहने लगे. मैंने रिएक्ट किया तो वो बोले कि मुझे मारेंगे. वो कुर्सी छोड़ कर मेरे पास आ गए. कल्याण बनर्जी ने कहा कि चेयरमैन ने मुझे नरम रहने को कहा, जिससे मैं गुस्सा हो गया. मैंने बोतल टेबल पर मार दिया. खून जब हाथ से निकला तो मैंने बोतल छोड़ा तो रोल हो गया. मैंने कहा कि मेरा इरादा नहीं था. मैंने 4 बार सॉरी बोला.

कल्याण बनर्जी ने अभिजीत गंगोपाध्याय को चुनौती देते हुए कहा कि हिम्मत है तो वो 30 मिनट तक सुप्रीम कोर्ट में बहस कर लें. पता चलेगा कि कैसे आदमी और वकील/जज हैं वो. कॉलेजियम में उनके 2 जज हैं जिनके चलते वो जज बन गए.

समिति के प्रमुख ने क्या कहा?

इस घटना पर समिति के प्रमुख जगदंबिका पाल ने कल्याण बनर्जी के आचारण की निंदा की थी. उन्होंने कहा था कि ईश्वर उन्हें सद्बुद्धि दे. उन्होंने कहा, यह अप्रत्याशित घटना है…वह सारी सीमाओं को लांघ गए थे, सारी मर्यादा को लांघ गए थे….समिति की अगली बैठक से उन्हें निष्कासित किया गया है.

विपक्ष के नेताओं ने आरोप लगाया कि पाल ने इस घटना के बारे में सार्वजनिक बयान देकर प्रक्रियाओं एवं नियमों का उल्लंघन किया है. हालांकि, पाल ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने नियमों का कोई उल्लंघन नहीं किया है और सिर्फ एक सदस्य द्वारा की गई हिंसा की घटना का उल्लेख किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...