Breaking News in Hindi

जेल में बे-रोक टोक आ जा रहे लोग…जब अब्बास अंसारी की सुनवाई पर SC में बोले सिब्बल

मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है. अगली सुनवाई 2 सितंबर को होगी. सुनवाई के दौरान वकील कपिल सिब्बल ने कोर्ट से कहा कि जेल में बे-रोक टोक लोग आ जा रहे हैं. यह बहुत ही जोखिम वाली बात है. इस पर कोर्ट ने कहा कि इस मामले में अगली सुनवाई दो सितंबर को करेंगे.

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने अब्बास अंसारी की ओर से दायर जमानत याचिका को खारिज कर दिया था, जिसको अब्बास अंसारी ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. अब्बास की जमानत याचिका को खारिज करते हुए कोर्ट ने कहा था कि हम पहली नजर में आरोपी की दलीलों से संतुष्ट नहीं हैं. साथ ही इस बात से भी इनकार नहीं किया जा सकता कि वो बाहर आने के बाद दोबारा आपरधिक गतिविधियों में शामिल नहीं होगा.

अब्बास अंसारी के साथ चित्रकूट जेल के अधिकारी और अब्बास अंसारी की पत्नी निकहत बानो को अभियुक्त बनाया गया था. मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब्बास अंसारी को 18 नवंबर 2022 को नैनी जेल से चित्रकूट जिला कारागार भेज दिया गया था.

सुप्रीम कोर्ट ने ED को भी जारी किया था नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने 14 अगस्त को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अब्बास अंसारी की जमानत याचिका पर ईडी को नोटिस जारी किया था. शीर्ष अदालत ने जांच एजेंसी से पूछा था कि अगर आरोपी को अगर जमानत दी जाती है तो इसमें उन्हें कोई आपत्ति है या नहीं. जस्टिस एमएम सुंदरेश और संदीप मेहता की पीठ ने ईडी को नोटिस जारी करते हुए अब्बास की विशेष अनुमति याचिका पर जवाब दाखिल करने को कहा था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...