Breaking News in Hindi

जॉर्ज कुरियन पहुंचे भोपाल,भरा राज्यसभा के लिए नामांकन, CM मोहन यादव रहे मौजूद…

भोपाल। मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी जॉर्ज कुरियन बुधवार को राजधानी भोपाल पहुंचे, जहां उन्होंने सबसे पहले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा से मुलाकात की और उसके बाद जॉर्ज विष्णु दत्त शर्मा के साथ मुख्यमंत्री निवास पहुंचे और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से सीएम हाउस में मुलाकात की इसके बाद जॉर्ज कुरियन के साथ मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा बीजेपी हेडक्वार्टर पहुंचे।

जहां सभी नेताओं ने मुलाकात की और उसके बाद सभी नेता विधानसभा पहुंचे। विधानसभा पहुंचकर बीजेपी के तमाम नेताओं के साथ मिलकर जॉर्ज कुरियन ने भाजपा प्रत्याशी की तौर पर नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कहा यह हम सब के लिए सौभाग्य की बात है कि भाजपा के दिग्गज नेता ने मध्य प्रदेश कोटे से अपना नामांकन दाखिल किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा मध्य प्रदेश एक ऐसा राज्य है जिसने न केवल तमिलनाडु बल्कि केरल के अपने एक वरिष्ठ साथी को राज्यसभा भेजने का काम किया है, जॉर्ज कुरियन के अनुभवों का मध्य प्रदेश बीजेपी को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कुरियन ने कहा केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर भरोसा जताया है, उसके लिए आभार, मैं सभी की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...