Breaking News in Hindi

झाबुआ-कुक्षी हाइवे पर टोल वसूली के बाद भी जगह-जगह सड़क की हालत जर्जर

रानापुर, झाबुआ। झाबुआ-कुक्षी स्टेट हाइवे क्रंमाक 39 रोड़ के निर्माण के समय लोगों व रहवासियों ने सोचा था कि रोड़ बनने पर सफर अच्छा व आरामदायक होगा। लेकिन रोड बनने के बाद जगह-जगह रोड़ उखड़ गया है। अनेक जगहों पर तो बड़े-बड़े गड्डे बन गए। इसके बावजूद टोल कंपनी रोड़ का सुधार नहीं कर रही है। मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों की अनदेखी भी अनेक शंकाओं को जन्म दे रही है।

इस समय नगर के इंटरनेट मीडिया पर जोर शोर से रोड की दुर्दशा व खराब रोड की बातें रोजाना हो रही हैं। बड़े वाहन के साथ ही छोटे वाहन तो रोजाना खराब हो रहे हैं। वहीं यात्री बस में टूट-फूट से नुकसान हो रहा है। सबसे अधिक स्थिति खराब झाबुआ व रानापुर के बीच में है।

पुल के बीच दरार पड़ गई

रानापुर-झाबुआ मार्ग के बीच बने हुए इस मार्ग पर पुल में अनेक जगहों पर दरार पड़ गई है। जो कि रोड़ की गुणवत्ता को दर्शाती है। इन पुलों पर से भारी वाहन रोजाना गुजरते हैं। जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

दोनों दल के नेताओं ने चुप्पी साध रखी

इस स्टेट हाइवे मार्ग पर रोजाना दोनों दलों भाजपा व कांग्रेस के नेता आवागमन करते हैं, लेकिन सभी नेताओं ने जनहित में चुप्पी साध रखी है।

गत वर्ष आधी अधूरी मरम्मत हुई थी रोड की

इस स्टेट हाइवे पर मरम्मत का कार्य झाबुआ-रानापुर के मध्य पिछले साल किया गया था। यह काम टुकडों-टुकडों में हुआ था। शेष मार्ग का पेचवर्क अब तक नहीं हो पाया है। जिससे आवगमन में दिक्कतें आ रही है।

यह बोले नागरिक

– बस मालिक आशुतोष पंचोली का कहना है कि स्टेट हाइवे जगह-जगह खराब हो चुका है। इतना ही नहीं टोल बूथ के पास तो मार्ग बहुत ही जर्जर हो गया है। मार्ग पर चलने वाली बसों में आए दिन टूट-फूट हो रही है। जिससे बस मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। मार्ग खराब होने के बाद भी टोल पर वसूली हो रही है। इसे बंद होना चाहिए।

– अमित कटारिया जैन का कहना है कि रानापुर-झाबुआ के मध्य रोड़ की हालात बेहद खराब हो गई है। गत वर्ष रोड़ का मरम्मत का कार्य टुकड़ों-टुकड़ों में हुआ था। लेकिन उसे झाबुआ-रानापुर के बीच आधा अधूरा छोड़ दिया, जिससे परेशानियां ओर बढ़ गई। इस रोड पर वाहन चलाना मुश्किल है।

– ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पवन अग्रवाल का कहना है कि स्टेट हाइवे का रोड कई जगहों पर काफी खराब व जर्जर हो चुका है। जिस पर बड़े वाहनों में रोजाना टूट-फूट व नुकसान हो रहा है। वही बड़े वाहन रोजाना मेनटेनस मांगते हैं। छोटी कार चलाने में भी दिक्कतें आ रही है। झाबुआ-रानापुर के मध्य अधूरे मरम्मत को शीघ्र पूरा करना चाहिए। ताकि आवागमन में सुविधा रहें।

अधिकारियों से चर्चा करेंगें

तहसीलदार सुखदेवसिह डावर का कहना है कि इस झाबुआ रानापुर जर्जर हो रहे रोड के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों व विभाग से चर्चा कर ध्यान आकर्षित करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...