Breaking News in Hindi

टोल कर्मियों की गुंडागर्दी आई सामने, कार चालक को जमकर पीटा, वीडियो वायरल..

उज्जैन। इंदौर रोड़ स्थित निनौरा टोल नाके के कर्मचारियों ने कार चालक के साथ मारपीट कर दी। टोल से निकलने के दौरान रुपये देने की बात पर विवाद होने के बाद तीन कर्मचारियों ने कार चालक को पीट दिया। नानाखेड़ा पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज किया है। शैलेंद्र सिंह पंवार उम्र 44 वर्ष निवासी वल्लभनगर कार लेकर इंदौर जा रहा था। टोल नाके से गुजरने के दौरान टोल के रुपये को लेकर उसकी टोल कर्मचारियों से कहासुनी हो गई।

इस पर तीन कर्मचारियों ने मिलकर पंवार को पीट दिया। घटनाक्रम टोल नाके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया। फुटेज में तीन कर्मचारी पंवार के साथ मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस पर पुलिस ने उनके खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई है।

इस पूरी घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है वीडियो में दिख रहा है कि शैलेंद्र के साथ टोल कर्मी मारपीट कर रहा है इसके बाद कुछ अन्य लोग भी आते हैं और शैलेंद्र के साथ मारपीट करने लगते हैं। यह पूरा मामला नानाखेड़ा थाना क्षेत्र का है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...