Breaking News in Hindi

डाक मतपत्र मामले में बालाघाट एसडीएम गोपाल सोनी निलंबित

बालाघाट। 27 नवंबर को तहसील कार्यालय में बने अस्थाई स्ट्रांग रूम में डाक मतपत्रों की कथित गिनती का आरोप मामले में जिला प्रशासन की लगातार किरकिरी हो रही है। पहले निर्वाचन आयोग ने प्रक्रियात्मक त्रुटि मानते हुए डाक मतपत्र के नोडल अधिकारी हिम्मत सिंह भवेड़ी को निलंबित किया था। अब जिला कलेक्टर व जिला निर्वाचन अधिकारी डा. गिरीश कुमार मिश्रा ने जबलपुर कमिश्नर के आदेश के बाद बालाघाट के अनुविभागीय अधिकारी व विधानसभा क्रमांक-111 के रिटर्निंग अधिकारी गोपाल सोनी को निलंबित किया है।

निलंबन से जुड़ा आदेश मंगलवार रात जारी

निलंबन से जुड़ा आदेश मंगलवार रात जारी किया गया है। कलेक्टर डा. मिश्रा ने डिप्टी कलेक्टर राहुल नायक को अपने वर्तमान कार्य के साथ अनुभाविभागीय अधिकारी बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। एसडीएम को निलंबित करने के संबंध में फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर अाधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। आदेश की प्रति इंटरनेट मीडिया पर बहुप्रसारित है।

डाक मतपत्र मामले में दो दिन में दूसरा निलंबन

गौरतलब है कि स्ट्रांग रूम में डाक मतपत्रों को गिनने का आरोप लगने के बाद जिला कलेक्टर सहित मतदान दल सवालों के घेरे में आ गया है। कांग्रेस लगातार इस मामले पर हमलावर है। प्रदेश स्तर से लेकर जिला स्तर तक कांग्रेस नियम विरुद्ध तरीके से डाक मतपत्रों को गिनने का आरोप लगा रही है।

प्रक्रियात्मक त्रुटि होने की बात कही

चुनाव आयोग ने डाक मतपत्रों की गिनती करने जैसी बातों को खारिज करते हुए इसमें प्रक्रियात्मक त्रुटि होने की बात कही है। मामला सामने आने के पहले ही दिन चुनाव आयोग ने देर शाम लालबर्रा तहसीलदार और डाक मतपत्रों के नोडल अधिकारी हिम्मत सिंह भवेड़ी को निलंबित किया था। अब जबलपुर कमिश्नर के आदेश के बाद जिला कलेक्टर ने बालाघाट एसडीएम को निलंबित किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...