Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

डिंडौरी के गाड़ासरई क्षेत्र में वाहनों के ऊपर जमी बर्फ, अमरकंटक में पारा 4 डिग्री सेल्सियस पर

 डिंडौरी। जिले में तेज ठंड का असर जारी है। गुरुवार की सुबह घर के बाहर खड़े चार पहिया वाहनों के साथ खरपतवारों में बर्फ जमी देखी गईम इस वर्ष पहली बार बर्फ जमने के साथ तेज ठंड पड़ी है।

अमरकंटक से लगे क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस

अमरकंटक से लगे क्षेत्र में लगातार पारा नीचे गिर रहा है। यहां न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। दिन में भी शीत लहर का प्रकोप जारी है। जिले के प्रमुख व्यावसायिक केंद्र गाड़ासरई में तेज ठंड से गुरुवार को एक कुत्ते के साथ एक मवेशी को भी मृत पाया गया।

ठंड का असर बढ़ रहा, शाम होते ही बाजार में सन्नाटा

गौरतलब है कि इस वर्ष अब तक तेज ठंड नहीं पड़ी थी। बुधवार से ठंड का असर बढ़ रहा है। शाम होते ही बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। इससे जनजीवन में भी बुरी तरह असर पड़ रहा है। बर्फ जमने से जहां सुबह घूमने वाले कुछ लोगों में उत्साह देखा गया वहीं अन्य लोग ठंड से भी प्रभावित नजर आ रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.