Breaking News in Hindi

तेज गति की कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर : दो युवकों की मौत

बतौली। अंबिकापुर -सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति की कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि सीतापुर अस्पताल ले जाते समय दूसरे युवक की मौत हो गई। दुर्घटना में मृत दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहना था।सिर में गंभीर चोट के कारण दोनों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीतापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत तेलाईधार निवासी उदय दास अपने साथी विशाल दास (25) के साथ मोटरसाइकिल से मंगारी बस स्टैंड से अपने घर तेलाईधार जा रहा था।बालमपुर मुख्य मार्ग में सीतापुर की ओर से आ रही तेज गति की कार ने सामने से मोटरसाइकिल सवार दोनों युवकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों युवक सीमेंट कांक्रीट की सड़क पर गिर पड़े। दोनों के सिर में गंभीर चोट आई।उदय के कमर के नीचे का हिस्सा कुचल गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।घायल विशाल मदद की गुहार लगा रहा था।घटना रात के समय होने के कारण बालमपुर मुख्य मार्ग सुनसान था। आवाजाही कर रहे कुछ लोगों द्वारा पुलिस और डायल 112 को सूचना दिया गया। विशाल को सीतापुर अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। बताया गया कि दोनों युवक मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। घटना की खबर लगते ही स्वजन का रो – रो कर बुरा हाल है।

हेलमेट को लेकर जागरूक नहीं हो रहे लोग

सीतापुर- बतौली क्षेत्र में दोपहिया वाहन दुर्घटना में लगातार मौतें हो रही हैं। अधिकांश दुर्घटनाओं में देखा जा रहा है कि मोटरसाइकिल चालक अथवा सवार हेलमेट नहीं लगाते है। हेलमेट को लेकर जागरूक नहीं होने के कारण दुर्घटनाओं में सिर में अत्यधिक चोट आ रही है। अत्यधिक रक्तस्राव और गंभीर चोट के कारण लोगों की जान जा रही है। ग्रामीण क्षेत्र में हेलमेट को लेकर दो पहिया वाहन चलाने वाले लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता महसूस की जा रही है। हेलमेट का उपयोग करने से सिर में चोट आने की संभावना कम रहती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...