Breaking News in Hindi

तेज धमाके के साथ फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, सप्लाई करने वाले कर्मचारियों के हाथ-पैर शरीर से हुए अलग

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बालागंज में एक निजी अस्पताल में मेडिकल ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 30 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार शाम की है। विस्फोट की गगनभेदी आवाज से इलाके में बम का भय फैल गया और लोग छिपने के लिए भागने लगे। विस्फोट इतना तीव्र था कि पीड़ितों के शरीर के अंग टुकड़े-टुकड़े होकर दूर जा गिरे।

लखनऊ में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से 1 की मौत, एक अन्य घायल
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस उपायुक्त (डीसीपी), पश्चिम, राहुल राज ने कहा कि मोहम्मद आरिफ ने चोटों के कारण दम तोड़ दिया, जबकि उसका सहयोगी 24 वर्षीय शोभित कुमार अभी भी केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर में जीवन के लिए संघर्ष कर रहा है। उन्होंने बताया कि विस्फोट उस समय हुआ जब दोनों एक लोडर के जरिए सिलेंडर को अस्पताल ले जा रहे थे और वह जमीन पर गिर गया। डीसीपी ने कहा कि विस्फोट में पास में खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़ित पक्ष की ओर से किसी शिकायत का इंतजार कर रही है जिसके बाद जांच शुरू होगी।

गैस एजेंसी में ड्राइवर और हेल्पर के रूप में काम कर रहे थे दोनों: एडीसीपी
आपको बता दें कि एडीसीपी (पश्चिम) चिरंजीव नाथ सिंह ने कहा कि दोनों लखनऊ के रहने वाले थे और पिछले एक साल से तदर्थ आधार पर एलीट गैस एजेंसी में ड्राइवर और हेल्पर के रूप में काम कर रहे थे। उन्होंने किसी शरारत की संभावना से इनकार किया और कहा कि यह एक दुर्घटना थी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में नियमित आधार पर ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की आपूर्ति की जाती है और यह जांच का विषय है कि क्या सिलेंडर की बॉडी खराब हो गई थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों द्वारा वाहन से सिलेंडर उतारे जा रहे थे, तभी जमीन पर रखते ही उनमें से एक में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि कार के अंदर एक गर्भवती महिला समेत दो लोग थे और सौभाग्य से दोनों सुरक्षित बच गये। हालांकि, आसपास की कई दुकानें थोड़ी क्षतिग्रस्त हो गईं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...