Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

थ्रेशर में फंस गया युवक शरीर के हुए कई टुकड़े ,दर्दनाक मौत

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में गुरुवार को सोयाबीन की फसल निकालते समय एक मजदूर अचानक थ्रेशर में फंस गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है, मजदूर का शरीर कई टुकड़ों में बंट गया था। यह घटना कमलाखेड़ी गांव की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकेश धाकड़ गुरुवार को अपने खेत में कटी रखी सोयाबीन की फसल की बड़ी थ्रेशर मशीन से थ्रेशिंग कर रहा था। अचानक थ्रेशर में गीली सोयाबीन फस गई,इस कारण थ्रशर मशीन का पंखा रुक गया।

मुकेश अपने हाथ से मशीन में फंसी सोयाबीन की फसल निकाल रहा था तभी अचानक पंखा चल गया और थ्रेशर मशीन ने मुकेश के हाथ और पूरे शरीर को अंदर खींच लिया जिसके चलते उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए ,मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मशीन को खोलकर अंदर से शव को बाहर निकाला इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.