Breaking News in Hindi

दतिया में अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया ट्रैक्टर, तीन किसानों की दर्दनाक मौत..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में गोंदन थाना क्षेत्र में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रविवार को नहर में पलट गया ,इस घटना में मौके पर ही ट्रैक्टर के नीचे दबने से तीन किसानों की मौत हो गई है। घटना रविवार शाम को हुई सूचना पर तत्काल भांडेर एसडीओपी श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए थे।

ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए और ट्रैक्टर के नीचे दबे तीनों किसानों के शवों को बाहर निकाला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर में 7 लोग सवार थे जो खेत से वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित हुआ और नहर में पलट गया।

इसके बाद ट्रैक्टर के नीचे दबने से परमानंद जाटव चिरौंजी के कमलेश और गोविंद की दर्दनाक मौत हो गई है। तीनों किसानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भांडेर अस्पताल पुलिस ने भेज दिया है, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है अभी पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...