Breaking News in Hindi

दतिया में भीषण सड़क हादसा स्कार्पियो ने बाइक में मारी टक्कर, तीन लोगों की दर्दनाक मौत..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है,एक तेज रफ्तार स्कार्पियो ने गुरुवार की रात को एक बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में 3 साल के मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई है, एक युवती गंभीर रूप से घायल है टक्कर मारने के बाद स्कॉर्पियो खेत में पलट गई थी। यह घटना दुरसड़ा थाना क्षेत्र में आने वाले दरियापुर गांव के पास की है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुड़ियन गांव में रहने वाले विनोद अपनी सास सुनीता पत्नी राजकुमार बेटी श्रद्धा और साली दीक्षा के साथ गुरुवार की रात को अपनी ससुराल जा रहा था। विनोद दतिया भांडेर रोड़ पर पहुंचा था तभी तेज रफ्तार में आ रही स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी।

 इस हादसे में विनोद उसकी सास सुनीता और 3 साल की मासूम श्रद्धा की मौके पर ही मौत हो गई, साली दीक्षा गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसे जिला अस्पताल भेज दिया गया है, यहां से उसे झांसी रेफर कर दिया गया पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...