Breaking News in Hindi

दहेज प्रताड़ना के मामले के बीच युवक से मांगे बच्‍चे, पत्नी के साथ साले व ससुर को लाठियों से पीटा

शिवपुरी। न्यायालय परिसर के बाहर बुधवार की देर शाम एक युवक ने पत्‍नी द्वारा अपने बच्चे मांगने पर अपनी पत्नी सहित ससुर व साले की लाठियों से पिटाई कर दी। इस मामले की शिकायत पुलिस को दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम कुंडाराई निवासी किरण जाटव की शादी गूगरीपुरा निवासी अविनाश जाटव से हुई थी।

दोनों के बीच विवाद के चलते किरण ने अपने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवा दिया। उक्त प्रकरण में बुधवार को कोलारस न्यायालय में तारीख लगी थी।

किरण अपने भाई राजू व पिता लालाराम के साथ कोर्ट आई थी। वहीं किरण का पति अविनाश, देवर प्रसून्न व हर्षवर्धन के साथ ससुर हरविलास भी कोर्ट पहुंचे थे।

शाम को पांच बजे किरण जब अपने भाई व पिता के बयान देकर कोर्ट के बाहर आई तो उसने अविनाश के पास खेल रहे अपने बच्चे वापिस मांगे।

इसी बात पर विवाद बढ़ गया और अविनाश सहित उसके भाइयों व पिता ने लाठी लेकर किरण के साथ उसके पिता व भाई के साथ मारपीट कर दी। लोगों ने न्यायालय के बाहर सरेराह की गई इस मारपीट का वीडियो बना लिया। यह वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...