Breaking News in Hindi

दिवाली की रात सनसनीखेज वारदात, PAC में तैनात निरीक्षक की गोली मारकर हत्या की

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में प्रादेशिक सशस्त्र बल (पीएसी) में तैनात एक निरीक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आकाश कुल्हरी के मुताबिक, मानस नगर इलाके में सोमवार तड़के करीब ढाई बजे जनपद प्रयागराज पीएसी की चतुर्थ वाहिनी में तैनात क्वार्टर मास्टर (पुलिस निरीक्षक के समकक्ष) के पद पर तैनात सतीश कुमार (48) को अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि परिजनों ने पुलिस को इसकी सूचना दी और पुलिस पीड़ित को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।

कुल्हरी ने बताया कि हमलावरों को पकड़ने के लिए पांच टीमें गठित की गई और तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परिवारिक विवाद की बात भी सामने आई है और हर पहलू पर जांच की जा रही है

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...