Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

दिवाली से एक हफ्ता पहले चांदी 10 हजार रुपए महंगी, सोने के कितने बढ़े दाम?

दिवाली से पहले सोने और चांदी के दाम में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है. जहां दिल्ली में गोल्ड के दाम 81 हजार रुपए से ज्यादा हो गए हैं. वहीं दूसरी ओर चांदी की कीमत 1 लाख रुपए पार गई है. ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार के अनुसार गोल्ड और सिल्वर की कीमत में लगातार 6 दिनों में इजाफा देखने को मिल रहा है. जिसकी वजह से गोल्ड और सिल्वर की कीमतें रिकॉर्ड लेवल पर कारोबार कर रही हैं.

रिपोर्ट के अनुसार गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में इजाफा त्योहारी और शादी के मौसम की बढ़ती डिमांड के कारण हो रहा है. जोकि आने वाले दिनों में और भी ज्यादा देखने को मिल सकता है. आइए आपको भी बताते हैं कि आखिर दिल्ली में गोल्ड और सिल्वर की कीमत में कितना इजाफा देखने को मिल चुका है और सोने-चांदी के दाम कितने हो गए हैं.

​दिल्ली में रिकॉर्ड हाई पर सोना और चांदी

ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, लगातार 6वें दिन इजाफा देखने को मिला है और दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतें बुधवार को नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गईं. सोने की कीमतें 500 रुपए उछलकर अब तक के उच्चतम स्तर 81,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गईं. 99.9 फीसदी और 99.5 फीसदी शुद्धता वाले सोने की कीमतें 500 रुपए बढ़कर क्रमश: 81,500 रुपए प्रति 10 ग्राम और 81,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गईं. चांदी 1,000 रुपए उछलकर 1.02 लाख रुपए प्रति किलोग्राम की नई ऊंचाई पर पहुंच गई, जो मंगलवार को 1.01 लाख रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.