Breaking News in Hindi

देर रात पब में बवाल, सेना के जवानों ने की जमकर तोड़फोड़, जानिए किस बात को लेकर दारू का अड्डा बना जंग का मैदान

इंदौरः यहां देर रात होने वाली पार्टी के बाद बवाल का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। प्रशासन की लाख सख्ती के बाद भी शहर के पब और बार में आए दिन मारपीट के मामले सामने आते हैं। ऐसा ही एक मामला कल भी सामने आया, जब शराक के नशे में धुत होकर आर्मी जवानों ने जमकर उत्पात मचाया। फिलहाल पुलिस ने सूचना के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मामला विजय नगर थाना क्षेत्र का है, जहां जन्मदिन की पार्टी के दौरान के विवाद हो गया। इस दौरान आर्मी के एक जवान से धक्का-मुक्की हो गई। इसके बाद तो जैसे बवाल ही मच गया। पब में तोड़फोड़ होने लगी। सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस ने जैसे-तैसे मामला शांत कराया, लेकिन तब तक पब की शक्ल ही बदल चुकी थी। फिलहाल पुलिस तोड़फोड़ करने वालों की तलाश कर रही है।

गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब देर रात पब में तमाशा हुआ है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। कई बार तो नशे में धुत युवतियों को मारपीट करते देखा गया है। इतना नहीं कई बार बीच सड़क पर भी मारपीट के वीडियो सामने आ चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...