Breaking News in Hindi

देवर ने भाभी को दी दर्दनाक मौत, हत्या के बाद हो गया फरार, जानिए क्या है पूरा मामला..

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में महिला की उसके ही देवर ने हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की है घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया, बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद के चलते देवर ने भाभी की हत्या की है, घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पोरसा थाना क्षेत्र के साधु चौराहा की यह घटना है महिला के पति की 6 साल पहले मौत हो चुकी है, इसके बाद भाभी और देवर एक ही मकान में रहते थे, महिला का नाम उमा राठौर है। इस घटना के बाद अंबाह एसडीओपी मौक पर पहुंच गए थे।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आरोपी की अभी पुलिस तलाश कर रही है। आरोपी का नाम सोनू राठौर है। महिला आरोपी के साथ दिल्ली में रहती थी महिला के दो बच्चे हैं एक लड़की जिसकी शादी हो चुकी है और एक लड़का है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...