Breaking News in Hindi

देवास जिले के बीसाखेड़ी गांव में मतदान करते हुए बनाया वीडियो, केस दर्ज

सोनकच्छ। लोकसभा चुनाव मतदान के दौरान मतदान केंद्र में मतदान करते वीडियो बनाए जाने पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार सोनकच्छ विधानसभा के सेक्टर-26 की अधिकारी अंजली अग्रवाल ने बताया मतदान केंद्र क्रमांक-189 ग्राम बीसाखेड़ी में मतदान केंद्र पर उपस्थित माइक्रो आब्जर्वर सुनील मालवीय द्वारा लिखित शिकायत करते हुए ग्राम बीसाखेड़ी निवासी धर्मेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा मतदान करते हुए वीडियो बनाने तथा मतदान की गोपनीयता भंग करने पर सूचना दी गई।

इसको संज्ञान में लेते हुए अग्रवाल ने 14 मई को रात में पुलिस थाना सोनकच्छ पहुंचकर धर्मेन्द्र सिंह के विरुद्ध मतदान की गोपनीयता भंग करने संबंधी आवेदन दिया था। सेक्टर अधिकारी गुप्ता ने धर्मेन्द्र की लिखित शिकायत के साथ-साथ धर्मेन्द्र का माफीनामा, आब्जर्वर का सूचना पत्र व धर्मेन्द्र सिंह का वोटर आईडी भी संलग्न किया है। पुलिस ने धारा 128 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज करते हुए, मामले को जांच में लिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...