Breaking News in Hindi

देवास में चलती बस में अचानक लग गई आग, यात्रियों का सामान जलकर हुआ खाक..

देवास। मध्य प्रदेश के देवास जिले में चलती बस में अचानक आग लग गई। आपको बता दें कि यह घटना मक्सी रोड़ बाईपास ओवर ब्रिज के पास की है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला सूचना पर दमकल की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और आग पर काबू पाया गया। बस में लगी आग के कारण यात्रियों का सामान जल गया है। बताया जा रहा है कि यह बस पुणे से काठमांडू नेपाल जा रही थी।

बस में जब आग लगी तब यात्री बस के अंदर सो रहे थे। आग किन कारण के चलते लगी है। इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। आग के कारण बस में सवार यात्रियों का समान जलकर खाक हो गया है। कुछ यात्रियों के 500 और 100 के रुपए के नोट भी जल गए हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...