Breaking News in Hindi

धनतेरस पर होंगी एक हजार रजिस्ट्रियां, 50 करोड़ का कारोबार

भोपाल। शहर में धनतेरस के शुभ मुहूर्त पर लोग बड़ी संख्या में अपनी प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराएंगे।इसको देखते हुए पंजीयन विभाग ने स्लाट की संख्या एक हजार 40 कर दी है।दरअसल आगामी दो दिन शनिवार और रविवार अवकाश होने की वजह से रजिस्ट्रियां नहीं हो सकेंगी। जिससे लोगों ने धनतेरस के लिए स्लाट बुक करवा लिए है।जानकारी के अनुसार जिले में लोगों द्वारा घर, दुकान, प्लाट और जमीन की जमकर खरीदारी की गई है। इनके सौदे शुक्रवार को धनतेरस पर होंगे। जिससे परी बाजार और आइएसबीटी स्थित पंजीयन कार्यालयों में भीड़ रहेगी।प्रापर्टी के खरीदारों ने गुरुवार को ही स्लाट बुक कर दिए है।ऐसे एक हजार से अधिक रजिस्ट्रियां और 50 करोड़ तक के कारोबार की उम्मीद पंजीयन अधिकारियों को है। इसके लिए विभाग ने प्रति सब रजिस्ट्रार स्लाट की संख्या 75 से बढ़ाकर 80 कर दी है।इस तरह 13 सब रजिस्ट्रार के अनुसार कुल एक हजार 40 स्लाट उपलब्ध कराए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...