Breaking News in Hindi

धान से भरी ट्राली में लगी आग, 12 क्विंटल अनाज जलकर खाक

शिवपुरी। रन्नौद थानांतर्गत ग्राम लगदा में एक ट्राली पर विद्युत लाइन की स्पार्किंग की चिंगारी गिरने से ट्राली में रखी धान जलकर खाक हो गई। इस आगजनी में करीब 30 हजार रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। गांव के लोगों ने घरों से पानी लाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार हरिराम परिहार ने अपने खेत में करीब दो बीघा में धान की फसल की बोबनी की थी। वह रविवार की दोपहर खेत में से धान की फसल को काट कर ट्रैक्टर-ट्राली से अपने घर लेकर आ रहा था। इसी दौरान रास्ते में एक विद्युत लाइन में हुई स्पार्किंग से एक चिंगारी धान से भरी ट्राली में आकर गिरी। इससे ट्राली में भरी धान की फसल में आग भड़क गई और देखते ही देखते पूरी फसल जलकर खाक हो गई। जब गांव वालों ने ट्राली में रखी फसल में आग लगते हुए देखी तो ग्रामीणों ने अपने घरों से बर्तनों में पानी लाकर ट्राली की आग को बुझाना शुरू किया, हालांकि तब तक फसल जलकर खाक हो चुकी थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...