Breaking News in Hindi

धार भोजशाला का सर्वे शुक्रवार से, सर्वे होगा तो नमाज कब होगी

धार। धार की ऐतिहासिक भोजशाला में होने वाले सर्वे को लेकर फिलहाल कहीं प्रश्न खड़े हो रहे हैं। दरअसल शुक्रवार होने की वजह से भोजशाला में मुस्लिम समाज दोपहर 1 से 3 के बीच में नमाज अदा करेगा। ऐसे में सर्वे का समय क्या रहेगा। हालांकि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग के अपर महानिदेशक आलोक त्रिपाठी द्वारा जारी 21 मार्च 2024 के पत्र में इंदौर संभाग आयुक्त तथा कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक से कहा गया है कि यह सर्वे सुबह जल्दी शुरू हो जाएगा। यानी अल सुबह यह सर्वे किया जाएगा।

प्रश्न यह है कि क्या दोपहर 1 बजे बंद सर्वे बंद हो जाएगा, क्योंकि इस बारे में कोई भी ज़िम्मेदार कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। कलेक्टर प्रियंका मिश्रा से लेकर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सिंह ने भोजशाला का अवलोकन किया है। बड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम करने की चर्चा की गई है। माना जा रहा है कि जब अल सुबह 22 मार्च को यह सर्वे शुरू होगा तब बाहरी परिसर में बड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।
इधर गुरुवार से ही सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अब किसी भी व्यक्ति को अंदर प्रवेश बहुत ही मुश्किल से मिल रहा है। वही एक बात यह भी सामने है कि इसके लिए बाकायदा आज गुरुवार होने के कारण पर्यटक के नाते ही प्रवेश दिया जा रहा है। इसके लिए एक रुपये प्रति व्यक्ति शुल्क भी देय करना पड़ रहा है।
यहां तक की अंदर मोबाइल कैमरा व किसी भी तरीके से फोटो खींचने या वीडियो ग्राफी करने की मनाई हो गई है। जबकि आमतौर पर ऐसा नहीं होता है। ऐसे में माना जा रहा है कि सर्वे के पूर्व कई प्रतिबंध यहां पर लगा दिए गए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...