Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज।

धार में हेड कांस्टेबल की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार कार का हुआ एक्सीडेंट..

धार। मध्य प्रदेश के धार जिले में एक सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई, इस घटना में हेड कांस्टेबल की दर्दनाक मौत हो गई है ASI बुरी तरह से घायल हो गया है जिसे इलाज के लिए इंदौर भेज दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की है दो पुलिसकर्मी तिराला की तरफ जा रहे थे, इस दौरान ज्ञानपुर के नजदीक उनकी तेज रफ्तार कार पेड़ से जाकर टकरा गई। जब सुबह लोगों की नजर गाड़ी पर पड़ी तो तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

डॉक्टर ने हेड कांस्टेबल करण सिंह को मृत घोषित कर दिया, ASI रविंदर सिंह बुरी तरह से घायल हुए हैं, जिन को इलाज के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है। अस्पताल चौकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिराला थाना क्षेत्र के हेड कांस्टेबल और ASI धार आ रहे थे इस दौरान उनकी गाड़ी पेड़ से टकरा गई थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.