Breaking News in Hindi

धीरेंद्र शास्त्री को गंगा जल से नहलाना चाहता है ये बेटा, ली ऐसी प्रतिज्ञा; कांवड़ लेकर बागेश्वर धाम चला

हम आपको एक ऐसे बेटे से मिलवाने जा रहे हैं, जो मां की इच्छा पूरी करने के लिए हरियाणा से हरिद्वार पहुंचा. वहां से कांवड़ के साथ गंगा जल लेकर बागेश्वर धाम के लिए निकला है. युवक हरियाणा का रहने वाला है. उसका नाम जॉनी है. युवक का कहना है कि वह गंगा जल से बागेश्वर धाम के महाराज धीरेंद्र शास्त्री को स्नान कराना चाहता है. इसके बाद मां को भी गंगा जल से स्नान कराएगा. युवक के मुताबिक, वह मां की इच्छा को देखते हुए कांवड़ लेकर बागेश्वर धाम जा रहा है.

जॉनी ने बताया कि उसकी मां एक बार बागेश्वर धाम गईं. लेकिन वहां बाबा धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन नहीं हो सके. मां काफी परेशान हुईं. मां घर पहुंचीं तो उन्होंने ये बात बताई. मां दुखी थीं. फिर उसने मां को धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन कराने के लिए अनोखा तरीका सोचा. उसने तय किया कि वह सावन में कांवड़ लेकर बागेश्वर धाम जाएगा तो बाबा उसे जरूर दर्शन देंगे. वह अपने भक्त को मना नहीं कर पाएंगे.

19 अगस्त से पहले पहुंचेगा बागेश्वर धाम

जॉनी के मुताबिक, वह बागेश्वर धाम 19 अगस्त से पहले पहुंच जाएगा. जैसे ही वह बागेश्वर धाम पहुंचेगा, मां भी ट्रेन से वहां आएंगी. बाबा बागेश्वर को गंगा जल से स्नान कराएगा, फिर मां भी गंगा जल से स्नान करेंगी. बाबा धीरेंद्र शास्त्री को स्नान कराने के लिए जॉनी हरिद्वार से दो बड़े केन में जल लेकर बागेश्वर धाम के लिए निकला है. जॉनी 1 जुलाई को हरिद्वार से कावड़ लेकर निकला है. वह अलग-अलग शहरों से होते हुए 4 अगस्त को औरैया के बिधूना नगर पहुंचा.

600 किमी की कावड़ यात्रा 35 दिन में पूरी की

जॉनी ने अब तक 600 किमी की कावड़ यात्रा 35 दिन में पूरी कर ली है. उसका कहना है कि वह 19 तारीख से पहले बागेश्वर धाम पहुंच जाएगा और मां की इच्छा को पूरी करेगा. जानी ने अपने कांवड़ में एक तख्ती भी लटकाकर रखी है. तख्ती पर लिखा है हरिद्वार से बागेश्वर धाम. जय संन्यासी बाबा. कांवड़ में जानी ने एक भगवा रंग की पताका भी लगा रखी है, जिसपर हनुमान जी का चित्र बना हुआ है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...