Breaking News in Hindi

नर्मदापुरम कलेक्टर ने किया मतगणना स्थल पर मॉक ड्रिल, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव संपन्न हो चुके हैं और 3 दिसंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला आना बाकी है नर्मदापुरम में 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं मतगणना को लेकर आज जिला कलेक्टर नीरज सिंह एवं एसपी गुरकरण सिंह के नेतृत्व में मॉक ड्रिल आयोजित किया गया और 3 दिसंबर को होने वाली मतगणना की रूपरेखा तैयार की गई एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसी के चलते संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी कर्मचारी पुलिस बल एवं राजस्व विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे जिन्हें जिला कलेक्टर ने अपनी – अपनी जिम्मेदारियां को लेकर सख्त निर्देश दिए।

बता दें कि 3 तारीख को होने वाली मतगणना को लेकर कलेक्टर नीरज सिंह ने बताया कि इस बार मतगणना के प्रारूप में बदलाव किया गया है क्योंकि संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र में पहली बार मतगणना केंद्र बनाया गया है और मतगणना को लेकर किसी प्रकार का संशय न रहे इस बार मतगणना टेबलों के काउंटर में भी इजाफा किया है। नर्मदापुरम विधानसभा में यथावत 14 टेबल रहेंगे एवं बाकी की तीन विधानसभाओं सोहागपुर, पिपरिया और सिवनी मालवा की मतगणना को लेकर 14 से बढ़ाकर 16 काउंटर टेबल निर्धारित किए गए हैं ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...