Breaking News in Hindi

नर्मदापुरम: मानसिक रुप से विक्षिप्त नाबालिग के साथ दरिंदगी, पकड़ा गया आरोपी, मकान पर चला बुलडोजर

नर्मदापुरम: नर्मदापुरम जिले की तहसील पिपरिया बनखेड़ी अंतर्गत आने वाले ग्राम बचावानी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां मानसिक रुप से विक्षिप्त नाबालिग बच्ची दरिंदगी का शिकार बन गई। मामला बनखेड़ी थाना पुलिस क्षेत्र का है। मंगलवार शाम ग्राम बचावानी में रहने वाला बड्डू सपेरा एक नाबालिग को उठा ले गया और दुष्कर्म कर फरार हो गया।

घटना में नाबालिग बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर अनिता साहू के अनुसार, घटना के बाद बच्ची बेहोश है आरोपी ने दरिंदगी की सारे हदे पार कर दुष्कर्म किया है। बच्ची की हालत को देख जिला अस्पताल रैफर किया गया है। पिपरिया एसडीओपी कल्याणी बरकडे ने बताया कि घटना को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त है। आरोपी को तलाश कर गिरफ्तार किया गया है। दोषी को कतई बख्शा नहीं जायेगा।

आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के बाद परिजनों और मोहल्ला वासियों में आक्रोश देखने को मिला। उन्होंने चक्का जाम करके बुलडोजर की कार्रवाई की मांग की। इसके बाद प्रशासन ने आरोपी के अवैध मकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...