Breaking News in Hindi

नर्मदापुरम-हरदा मुख्य मार्ग पर हादसा, ट्रक ने बाइक को रौंदा ,तीन लोगों की हुई दर्दनाक मौत…

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है आपको बता दें कि देर रात को सिवनी मालवा में एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक पर सवार तीन लोग ट्रक के नीचे दब गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। आपको बता दें कि एक महिला और एक पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल हुए एक व्यक्ति को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया यहां पर उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि ट्रक ड्राइवर नशे में था घटना शनिवार रात 11 बजे हुई।

इस हादसे में निशा और चंपालाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। सुदामा गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसको पुलिस सिवनी – मालवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाई यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है सभी लोग खंडवा जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं और सलकनपुर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे और कार्यक्रम में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। फिलहाल पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...