Breaking News in Hindi

नवजात को सड़क पर रख भाग गई कलयुगी मां, मासूम के पास लेटर भी छोड़ा..

बड़वानी। मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में एक कलयुगी मां ने अपनी नवजात बेटी को मरने के लिए छोड़ दिया। यह मामला रानीपुरा मोहल्ले का है। रितेश नामक युवक को बुधवार शाम 6 बजे एक नवजात बच्ची घर के चढ़ाव में मिली है। रितेश का कहना था बच्ची की रोने की आवाज आ रही थी। मौके पर पहुंच कर देखा तो उसके हाथों में दूध की बॉटल के साथ एक लिखित पर्ची पास में रखी हुई थी।

जिसमें लिखा था कि आप जो कोई भी हो मेरी बेटी को बढ़ी कर लेना। इसे किसी अनाथ आश्रम में मत देना। रितेश ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को अस्पताल ले जाया गया।  पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि पुलिस अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है।

पुलिस अस्पताल से 15 दिनों में होने वाली प्रसव के रिकॉर्ड की पड़ताल करेगी। जिन महिलाओं ने बच्चों को जन्म दिया है, उनके पास बच्चे हैं या नहीं, यह देखा जाएगा। इसके साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। हर एंगल से पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। शहर कोतवाली थाना प्रभारी दिनेश कुशवाहा का कहना है कि यह घटना शाम 6 बजे की है सूचना मिलने पर बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हर एंगल से अभी जांच की जा रही है सीसीटीवी फुटेज भी चेक किया जा रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...