Breaking News in Hindi

नशे के खिलाफ 8 थानों की पुलिस का बड़ा अभियान, 50 से ज्‍यादा ड्रग पैडलर्स को पकड़ा

इंदौर। इंदौर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ा अभियान आरंभ किया है। इस अभियान में आठ थानों की पुलिस शाम‍िल रही। इस दौरान ड्रग पैडलर्स के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की गई। पुलिस ने 50 से ज्‍यादा ड्रग पैडलर्स को गिरफ्तार किया है।

इंदौर जोन-3 में बुधवार को आपरेशन क्ला के तहत ड्रग पैडलर के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने पचास से ज़्यादा पैडलर्स को पकड़कर तुकोगंज थाना में सभी से पूछताछ की।

इसके साथ ही पुलिस ने बुधवार को नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान में छात्र-छात्राओं को भी शामिल कर लिया। हाथों में तख्तियां लेकर रैली के रूप में निकले अफसरों ने होस्टल व कोचिंग सेंटरों में छात्र-छात्राओं से चर्चा कर नशे से दूर रहने की सलाह दी।

 

 

 

 

डीसीपी जोन-4 ऋषिकेश मीना के मुताबिक जूनी इंदौर सीएसपी संभाग के अंतर्गत आने वाले थानों भंवरकुआं, जूनी इंदौर और रावजी बाजार से बल लेकर संयुक्त रूप से जागरूकता रैली निकाली गई। भंवरकुआं थाना क्षेत्र में पुलिस ने होस्टल में रहने वाले छात्र-छात्राओं और कोचिंग सेंटरों पर भी चर्चा की।

 

 

 

 

इस क्षेत्र में कई काॅलेज, स्कूल, विश्वविद्यालय और कोचिंग सेंटर हैं। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सैकड़ों छात्र क्षेत्र में रहते हैं। एडिशनल डीसीपी जोन-4 आनंद यादव के मुताबिक बच्चों को भी अभियान से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया है। अफसरों ने नार्को हेल्प लाइन के नंबर साझा कर सूचना देने की सलाह दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...