Breaking News in Hindi

नशे में धुत डॉक्टर ने अस्पताल में जमकर मचाया उत्पात, महिला मरीजों के साथ करने लगा ऐसी हरकत, वीडियो आया सामने

श्योपुर।  श्योपुर जिला अस्पताल में डॉक्टर का शराब पीकर हंगामा करने का मामला सामने आया है जिला अस्पताल के मेंटरनिटी वार्ड में भर्ती महिला मरीजों ने आरोप लगाते हुए बताया कि रात में डॉक्टर ने हमारे वार्ड में हंगामा किया और गेट में लात मारी और हमको धमकाया जब हमने नर्सों से इस बात की शिकायत की तो उन्होंने भी कुछ नहीं कहा और बोला कि कोई नहीं है डॉक्टर है इस पूरे मामले पर जिला अस्पताल सिविल सर्जन डॉ दिलीप सिकरवार पर्दा डालते नजर आए और कहा कि ऐसा कुछ नहीं है। यह अस्पताल को बदनाम करने की साजिश है।

बता दें कि सिविल सर्जन लगातार मीडिया के सवालों को नकारते रहे और कहते रहे कि कुछ नहीं सब गलत है लेकिन जब मीडिया ने वीडियो की बात की और कहा कि शराब पीने का वीडियो सामने आया है तो सीधे कैमरा बंद करने की बात कही गई। इतना ही नहीं कैमरा बंद करने की बात कहने लगे। इस पूरे मामले में रात के समय के 2 वीडियो फुटेज भी सामने आए हैं। जिसमें जिला अस्पताल परिसर में डॉक्टर शराब पीते नजर आ रहे हैं। मरीजों का आरोप है कि ये वही डॉक्टर हैं जिन्होंने रात में वार्ड में हंगामा किया था ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...