Breaking News in Hindi

नामांकन के लिए 24 हजार रुपए की चिल्लर लेकर पहुंचा प्रत्याशी, आधे घंटे तक गिनते रहे मतदान कर्मी

भोपाल में मानव समाधान पार्टी के प्रत्याशी संजय कुमार भोपाल लोक सभा सीट हेतु नामांकन दाखिल करने के लिए जमानत राशि के रूप में 24 हजार रुपए की चिल्लर बोरे में भर कर ले आए। इसे गिनने में मतदान कर्मियों के भी पसीने छूट गए। गौरतलब है कि नामांकन के दौरान उम्मीदवार को 25 हजार रुपए की जमानत राशि जमा करनी होती है।

ऐसे में यह शख्स 24000 रुपए की चिल्लर और एक हजार रुपए का नोट लेकर नामांकन कराने पहुंचा था। संजय कुमार रिटर्निंग अधिकारी के कार्यालय पहुंचे तो उनके पास बोर में एक, दो, पांच और दस रुपए के सिक्के थे। इसके बाद कर्मचारियों ने चिल्लर गिनने शुरू किए, जिसमें उन्हें आधे घंटे से भी अधिक समय लग गया।

इससे पहले शुक्रवार को भी एस यू सी आई के उम्मीदवार मुद्रित भटनागर भी जमानत राशि के लिए छह हजार रुपए की चिल्लर लेकर पहुंचे थे। फिलहाल भोपाल लोकसभा सीट पर नामांकन पत्र लेने और उसे जमा कराने की प्रक्रिया जारी है और उम्मीदवारों के पास 19 अप्रैल दोपहर तीन बजे तक नामांकन दाखिल करने का समय है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...