Breaking News in Hindi

नायब तहसीलदार की गाड़ी पलटी, चुनाव ट्रेनिंग में जाने के दौरान हुआ हादसा…

खरगोन। मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में चुनाव ट्रेनिंग में जाते समय नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह चांगर की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना गोगांवा थाना क्षेत्र की है। इस हादसे में वाहन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है की वाहन के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया था जिसको बचाने के चक्कर में वाहन  अनियंत्रित हुआ। इस वाहन में नायब तहसीलदार के साथ दो अन्य लोग सवार थे।

इस हादसे में गंभीर घायल वाहन चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। नायब तहसीलदार प्रवीण सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि वह खरगोन में चुनाव ट्रेनिंग में शामिल होने के लिए जा रहे थे। तभी वाहन के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया जिसको बचाने के चक्कर में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वाहन पलट गया। जिसमें ड्राइवर घायल हुए हैं जिनका उपचार जारी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...