Breaking News in Hindi

नासा ने शेयर की समुद्र में सक्रिय ज्वालामुखी की अनोखी तस्वीर, अब तक 20 से अधिक हुए विस्फोट

नई दिल्ली। अंतरिक्ष, आकाशगंगा, महासागर और कई चीजों के बारे में जिज्ञासा को जानकर नासा ने कई चीजों को प्रकाश में लाया है। ऐसा ही एक नया रहस्य अंतरिक्ष एजेंसी ने उजागर किया है। जहां नासा ने अंटार्कटिक महाद्वीप में डिसेप्शन आइलैंड की एक अविश्वसनीय फोटो शेयर की है। हैरानी की बात यह है कि यह दुनिया का एकमात्र ज्वालामुखी है। जिसे तक पहुंचा भी जा सकता है। नासा ने इस ज्वालामुखी की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। वहीं, इसके कैप्शन में बेहद दिलचस्प जानकारी दी है।

सक्रिय ज्वालामुखी के नीचे जा सकते हैं

समुद्र के नीले पानी से घिरे डिसेप्शन आईलैंड (Deception Island) की फोटो है। इस द्वीप पर छोटो पहाड़ हैं। कुछ पहाड़ों पर बर्फ है। यहां नीचे से सीधे द्वीप तक पहुंचा जा सकता है। नासा द्वारा शेयर की गई फोटो में ज्वालामुखी का ऊपरी हिस्सा साफ दिखाई दे रहा है। अंटार्कटिक में दो एक्टिव ज्वालामुखी डिसेप्शन आइलैंड पर बताए जा रहे हैं। 19वीं शताब्दी के बाद ये यह ज्वालामुखी 20 से अधिक बार फट चुका है।

हर साल आते हैं हजारों पर्यटक

समुद्र में सक्रिय रहने वाला यह ज्वालामुखी पर्यटकों के लिए आकर्षण का विषय रहा है। यहां हर साल हजारों में पर्यटक आते हैं। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ये यह ज्वालामुखी है। यह द्वीप कई लोगों की निगाहों में आ गया। उस समय इसका इस्तेमाल द्वीप व्हेल और सील के शिकार के लिए किया जाता था। कई शोधकर्ता इस क्षेत्र में आ चुके हैं। विभिन्न विषयों पर शोध कर चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...