Breaking News in Hindi

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर छुए, NDA संसदीय दल की बैठक में कहा-हमेशा साथ रहेंगे

नेशनल डेमोक्रेटिक अलायंस (एनडीए) की संसदीय दल की बैठक शुक्रवार, 7 जून की सुबह 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित की गई. इस बैठक में नरेंद्र मोदी को संसदीय दल का नेता चुना गया. बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपी के सहयोगी दलों के नेता भी शामिल हुए. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल एनडीए की बैठक में भी शामिल हुए. बैठक में कई और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी हिस्सा लिया.

बैठक में बिहार के मुख्यमंत्री और जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार ने इस दौरान अपने संबोधन में पीएम मोदी की जमकर तारीफ की और विपक्ष पर भी तंज कसा. नीतीश कुमार ने कहा कि 10 साल से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं और फिर होने जा रहे हैं. जो कुछ बचा है, अगली बार ये सब पूरा कर देंगे. उन्होंने कहा कि सब दिन इनके साथ रहेंगे. भाषण खत्म होने के बाद नीतीश कुमार ने पीएम मोदी के पैर भी छुए.

”हमारा पूरा समर्थन रहेगा”

नीतीश कुमार ने भाषण में कहा कि मुझे उम्मीद है कि जो इस बार हार गए हैं वो अगली बार पूरे जीत जाएंगे. विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि आगे उन लोगों के अब कोई गुंजाइश नहीं रहेगी. बिहार और देश अब और आगे बढ़ेगा. हम लोग पूरे तौर जो आप चाहेंगे, वैसा समर्थन देंगे. उन्होंने आग्रह किया जल्द से जल्द अपना काम शुरू कर दिया जाए. इनकी बात को मानते हुए आगे चलेंगे.

बिहार के सारे काम होंगे

आगे नीतीश ने अपने भाषण में बिहार का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बिहार का जो बचा काम है वो सब हो ही जाएगा. हम तो चाहते थे आज ही शपथ हो जाए. नीतीश कुमार ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अब देश के विकास का काम और आगे बढ़ेगा. उनके नेतृत्व में एनडीए के सभी घटक दल कर मिल कर काम करेंगे.

नायडु और अमित शाह क्या बोले

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संसदीय दल के नेता के तौर पर नरेंद्र मोदी के नाम का प्रस्ताव देश के 140 करोड़ लोगों का प्रस्ताव है. ये देश की आवाज है कि पीएम मोदी अगले पांच साल तक देश का नेतृत्व करें. वहीं टीडीपी चीफ एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि भारत के पास मोदी जी के तौर पर सही समय पर सही नेता मिला है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...