Breaking News in Hindi

नीमच में समाजसेवी पर दिनदहाड़े फायरिंग, जवाबी फायरिंग में एक हमलावर की हुई मौत..

नीमच। शहर के कैंट थाना क्षेत्र में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। यहां गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी का माहौल हो गया, और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल सहित एसपी  भी मौके पर पहुंचे हैं। मामला शहर लायंस पार्क और विजय टाॅकिज चैराहा के बीच गांधी भवन के पास का बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि, घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंचा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नीमच के प्रसिद्ध समाजसेवी अशोक अरोरा पर गंगानगर में ये हमला हुआ है।बताया जा रहा है कि अशोक अरोरा ऑफिस से अपनी कार से घर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से आ रही कार सवार लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी जवाबी फायरिंग में एक हमलावर घायल होकर कार से नीचे गिर गया। उसकी मौत हो गई है। कार में दो लोग थे। जिनमें से एक की मौत हो गई है। पुलिस की तीन टीम इस घटना की जांच कर रही हैं। यह हमला क्यों किया गया है इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...