Breaking News in Hindi

नौकरी दिलाने के नाम पर युवती से कार में गैंगरेप, पुलिस ने मौके से दबोचे 4 आरोपी

ग्वालियर में नौकरी के नाम से युवती से गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां हाईवे पर कार में युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर एक सुरक्षा गार्ड्स ने आरोपियों को पकड़ा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची मुरार थाना पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

जानकारी के मुताबिक, बैतूल मुल्तान थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ग्वालियर के गोले का मंदिर थाना क्षेत्र के कल्पी ब्रिज इलाके में रहकर नर्सिंग पढ़ाई कर रही है। युवती ने इस बीच नौकरी के लिए रिश्ते में एक दूर के भाई से संपर्क साधा तो आरोपी उसे कार में लेकर हाइवे पर पहुंचा जहां पहले से मौजूद तीन अन्य युवकों ने कार में उसके साथ गैंगरेप किया। इस बीच पीड़िता आरोपियों के चंगुल से बचने के लिए जब जोर जोर से चिल्लाई तो आसपास मौजूद गार्ड और अन्य लोग भी कार के पास पहुंच गए और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़ित युवती की शिकायत पर चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...