Breaking News in Hindi

पंडाल से कन्याभोज करवाकर लौटे युवक ने किया सुसाइड, जानिए पूरा मामला..

दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया जिले में लांच थाना क्षेत्र में जसवंतपुरा गांव में गुरुवार की शाम को पंडाल से कन्या भोज करावाकर लौटे युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक ने यह कदम क्यों उठाया है अभी इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है, पुलिस ने युवक के शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने युवक का टूटा हुआ मोबाइल और सिम कार्ड भी बरामद किया है बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले युवक ने मोबाइल और सिम कार्ड को तोड़ दिया था।

आत्महत्या करने वाले युवक का नाम अंकित है,घटना के समय युवक के परिजन माता पूजन के लिए गांव में गए हुए थे। इसी दौरान युवक ने फांसी लगा ली जैसे ही युवक के परिजन वापस घर आए तो युवक का शव फांसी पर लटका हुआ मिला उन्होंने तत्काल सूचना पुलिस को दी थी, अंकित रोजाना की तरह गांव में विराजमान माता के पंडाल में पूजा करने के लिए गया था और गुरुवार को उसने कन्या भोज कराया इसके बाद युवक सीधा घर गया और पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...