Breaking News in Hindi

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, हादसे के 9 दिन बाद मिले दो डंपर पटाखें, पुलिस प्रशासन के उड़े होश

हरदा। पटाखा फैक्ट्री मामले में जिला प्रशासन की एक और बड़ी कार्रवाई। पटाखा फैक्ट्री हादसे में खंडर हुए मकान से बीती रात दो डंपर पटाखे जब्त किए गए। पटाखे को गिला करने के बाद सुरक्षित स्थान पर रख दिया गया। वहीं कोर्ट के निर्देश के बाद ही इन पटाखों को नष्ट किया जाएगा। शहर के बैरागढ़ पटाखा फैक्ट्री ब्लास्टिंग के मामले में घटनास्थल पर बीती रात को प्रशासन ने दो डंपर पटाखे जब्त किए हैं। बता दें कि 6 फरवरी को हादसे में खंडर हुए दो मंजिला मकान से फिर दो डंपर पटाखे मिलने से प्रशासन के हाथ पैर फूल गए। वहीं घटना के9 दिन बाद फिर भारी मात्रा में पटाखे मिलने की सूचना के बाद प्रशासन ने मौके पर तत्काल पहुंचकर जांच की।

बता दें कि हरदा पटाखे फैक्ट्री में हुए विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई है। इस घटना ने पूरे शहर के लोगों को सदमें डाल दिया था जिसके बाद  जिले के सभी पटाखा फैक्ट्रियों में छापेमार कार्रवाई की गई। जिसमें सिविल लाईन पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एडिशनल एसपी आर डी प्रजापति ने बताया कि बुधवार को घटनास्थल पर खंडर दो मंजिले मकान से दो डम्पर पटाखे जब्त किये हैं। जिन्हें गिला कर सुरक्षित स्थान पर रखवा दिया गया है। जिसे कोर्ट कि परमिशन के बाद नष्ट किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...