Breaking News in Hindi

पटाखा विक्रेताओं की 24 संस्थाओं को प्रशासन ने किया सील, होगी लाइसेंस निरस्त की कार्रवाई, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

इंदौर। हरदा में हुए अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए हादसे के बाद इंदौर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के द्वारा लगातार पटाखा विक्रेताओं की संस्थाओं पर चेकिंग की कार्रवाई की गई थी, जिसमें लगभग 24 संस्थाओं को सील भी किया गया है। वहीं अब सील किए गए उन्हीं संस्थानों पर प्रशासन लाइसेंस निरस्ती और अन्य कार्रवाई करेगा। दरअसल, इंदौर में जिला प्रशासन और पुलिस के द्वारा हरदा हादसे से सबक लेते हुए जिले भर में संचालित होने वाली पटाखा दुकानों, फैक्ट्री और गोदामों पर चेकिंग अभियान चलाया था, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 24 संस्थानों को सील करने के कार्रवाई की गई थी।

 वहीं सील किए गए सभी संस्थाओं को लेकर अब जिला प्रशासन के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है, जिसमें कलेक्टर का कहना है कि सील किए गए सभी संस्थाओं जिनमें कोई सुधार की गुंजाइश है, उनको सुधार कार्य करने की अनुमति दी जाएगी, लेकिन उस दौरान पटाखे की खरीदी और बिक्री पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा और जिन संस्थानों पर सुधार की गुंजाइश नहीं है उन सभी के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...