Breaking News in Hindi

पड़ोसी की बेटी से इश्क, फिर हो गया मर्डर; क्या एकतरफा प्यार ने ली राजा की जान?

बिहार के कटिहार से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की हत्या की सनसनीखेज वारदात हुई. मामला, आबादपुर थाना क्षेत्र का है. एक नौजवान नई दिल्ली में अपने पूरे परिवार के साथ रहता था लेकिन पिछले दो महीनों से अकेले कटिहार के आबादपुर में अपने पुश्तैनी घर आकर रह रहा था. इस बीच अचानक 24 सितंबर की सुबह घर के आंगन में उसका शव बरामद हुआ.

युवक का इस तरह से शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई. आनन-फानन में यह खबर दिल्ली में रहने वाले मृतक के पिता सुनील बसाक को दी गई. पूरा परिवार दिल्ली से आबादपुर थाना क्षेत्र के चांदपाड़ा में पहुंचा तो जवान बेटे राजा मंडल की मौत से चीख पुकार मच गई. परिवार वालों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि राजा, पास के रहने वाले किंकर प्रमाणिक की बेटी से मोहब्बत करता था.

राजा के साथ हुई थी मारपीट

आगे पड़ताल करने पर जानकारी मिली कि राजा की बीते दिनों नोक-झोंक भी हुई थी. मसला मोहब्बत का ही था जिस बात पर विवाद हुआ था. 23 सितंबर की शाम किंकर प्रमाणिक और उनकी बेटी के साथ उनके रिश्तेदारों ने राजा की काफी पिटाई भी की थी, जिसके गवाह आसपास के लोग भी थे. 24 सितंबर को घटना की सुचना मिलने पर पुलिस वहां पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई. मृतक युवक के पिता सुनील बसाक की मानें तो उनका बेटा किंकर प्रमाणिक की बेटी से मोहब्बत करता था जो उस परिवार को पसंद नहीं था.

पिता ने लगाया हत्या का आरोप

पिता ने आरोप लगाते हुए बताया कि क्योंकि परिवार को ये पसंद नहीं था कि राजा उनकी बेटी से मिले इसलिए उन लोगों ने मिलकर उसका कत्ल कर दिया. इस संबंध में आबादपुर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह ने बताया कि युवक के पिता की ओर से मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया गया है. मामले की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम से संपर्क किया गया है. जल्द ही मामले में आगे की डीटेल्स सामने आएंगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...