Breaking News in Hindi

पत्नी ने दांतों से काटा पति का प्राइवेट पार्ट, लहूलुहान हाल में पहुंचा अस्पताल, खाना मांगने पर हुआ था विवाद

 छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक महिला ने खाना मांगने पर गुस्से में आकर अपने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट लिया। पीड़ित पति लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचा जहां इलाज के बाद थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसकी शिकायत के आधार पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हैरान कर देने वाला यह मामला डौंडीलोहारा चौकी का है।

अशोक जोशी ASP बालोद ने बताया कि ग्राम खेरथा बाजार निवासी पुनित राम सिन्हा 34 वर्ष जो मजदूरी का काम करता है, दोपहर में घर पर था। उसकी पत्नी सरिता बाई सो रही थी। उसने पत्नी को उठाकर खाना मांगा तो पत्नी ने मना कर दिया। ऐसे में दोनों के बीच तू तू मैं मैं शुरू हो गई। पत्नी का गुस्सा सांतवे आसमान पर पहुंच गया उसने पति के प्राइवेट पार्ट को दांतों से काट दिया जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पति को घायल देखकर पत्नी वहां से भाग गई। पति जैसे कैसे अस्पताल पहुंचा और अपना इलाज करवाया। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि दोनों को थाने बुलाया गया है। लेकिन दोनों पति पत्नी थाने नहीं पहुंचे है। इसके बाद बयान के लिए पुलिस टीम घर रवाना की गई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...