Breaking News in Hindi

पन्ना में पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर 23 लाख रुपए की ठगी, जानिए पूरा मामला…

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में पेट्रोल पंप के नाम पर 23 लाख रुपए से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है। बता दें कि सिमरी मड़ैयन निवासी रामराज पटेल को “इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन” का पेट्रोल पंप दिलाने के नाम पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष के पुत्र आदित्य कुशवाहा, हरपाल पटेल व राघवेंद्र राज मोदी उर्फ़ गुड्डू मोदी ने फर्जी चेकों के माध्यम से 23 लाख रुपए की ठगी की…ठगों ने रामराज पटेल को फर्जी रसीदें भी दीं…तीन साल तक मामले में न्याय की गुहार लगाने के बाद, अंततः डीआईजी सागर के संज्ञान में मामला आने पर एसडीओपी पन्ना एसपी सिंह बघेल ने जांच शुरू की इसके बाद ठगों ने धीरे-धीरे फरियादी को पैसे वापस करना शुरू किया।

फरियादी रामराज पटेल ने बताया कि उसे ठगी का एहसास होने पर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई, लेकिन तीन सालों तक मामला पेंडिंग में पड़ा रहा। डीआईजी सागर के संज्ञान में लेने के बाद एसडीओपी पन्ना एस.पी. सिंह बघेल के द्वारा जांच शुरू की गई, जिसके बाद ठगों ने पैसे वापस करना शुरू किया। रामराज पटेल ने कहा है कि अब उसे पैसे वापस देने का आश्वाशन दिया गया है।

इसलिए वह मामला आगे नहीं बढ़ाना चाहता और राजीनामा को तैयार है। एसडीओपी एसपी सिंह बघेल ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। पेट्रोल पंप के नाम पर 23 लाख से अधिक की ठगी की गई है, और जांच के दौरान कुछ पैसा भी वापस किया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...