Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

पश्चिमी हवा के असर से तेज हुई गर्मी, दोपहर में चली लू , 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा पारा

भिंड। जिले में 2 दिन बाद गर्मी का असर फिर बढ़ने लगा है। इससे दिन व रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। मौसम के शुष्क होने और राजस्थान, गुजरात से आ रही गर्म हवा के कारण गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है।

अप्रैल माह में पहले सप्ताह में सूर्य की तपन के कारण दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। हवाओं की दिशा बदलने और प्रति चक्रवात का असर कम होने से दिन व रात के तापमान में कमी आई थी। सामान्य के आसपास तापमान पहुंचने के बाद फिर पारे में उछाल आया है। इसके चलते दोपहर में गर्म हवा चली।

प्रति चक्रवात का असर कम होने से घटा था तापमान

भिंड में दो दिन पहले मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस था। वहीं न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस था। दिन में तेज तपिश के चलते गुरुवार को इसका खासा असर रहा। दिन के समय यह तापमान 37 डिग्री सेल्सियस पर आ पहुंचा है।

इस बार 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा

क्षेत्र में अप्रैल माह के पहले सप्ताह में दिन का अधिकतम सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा है। वहीं रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम विभाग के मुताबिक इस समय दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा है। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री था,जबकि गुरुवार को 37 डिग्री सेल्सियस रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.