जबलपुर। सदर स्थित ज्वेलर्स पहुंची तीन महिलाओं ने पहले तो जेवरात खरीदने के लिए देखे फिर वहां से सोने के कंगन गायब कर लिए। मामले की रिपोर्ट दुकान संचालक ने कैंट थाने में दर्ज कराई। कैंट पुलिस ने बताया कि मेन रोड सदर निवासी अरूण अग्रवाल की सदर मेन रोड में अलंकार आभूषण नाम से ज्वेलर्स शाप है। तीन महिलाएं दुकान पहुंची थीं।
महिलाओं ने कंगन पसंद न आने की बात कही और चली गईं
महिलाओं ने दुकान के सेल्समैन राजेन्द्र सिंह से सोने के कंगन दिखाने को कहा। राजेन्द्र उन्हें कंगन दिखाने लगा, इस दौरान महिलाओं ने एक जोड़ी सोने के कंगन पार कर दिए। इसके बाद महिलाओं ने कंगन पसंद न आने की बात कही और चलीं गई। जब सामान का मिलान किया गया, तो एक जोड़ी सोने के कंगन गायब थे। दुकान संचालक ने सीसीटीवी जांचा, तो तीनों महिलाएं कंगन चोरी करते हुए सीसीटीवी में नजर आईं। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.