Breaking News in Hindi

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला, पांच चीनी नागरिकों समेत 6 की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा आत्मघाती हमला हुआ है. शांगला जिले में हुए इस हमले में पांच चीनी नागरिकों समेत 6 लोगों की मौत हो गई है. मिली जानकारी के मुताबिक, यह आत्मघाती हमला चीनी नागरिकों की गाड़ियों को निशाना बनाकर किया गया है. यह आत्मघाती हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब कुछ घंटे पहले ही बलूचिस्तान प्रांत में पाकिस्तान के दूसरे सबसे बड़े नेवल बेस पर आतंकी हमला हुआ. इसमें एक जवान की मौत हो गई. सुरक्षा बलों ने 4 आतंकियों को मार गिराया.

जानकारी के मुताबिक, खैबर पख्तूनख्वा के शांगला की बिशाम तहसील में विस्फोटक से भरे एक वाहन ने दूसरे वाहन को टक्कर मारी जिसके बाद बड़ा विस्फोट हो गया. घटना की जो तस्वीर सामने आई है उसमें आप देख भी सकते हैं कि विस्फोट के बाद एक वाहन खाई में गिरा हुआ नजर आ रहा है. विस्फोट की वजह से उसमें आग लगी हुई है. बताया जा रहा है कि जिस वाहन को निशाना बनाया गया उसमें कई चीनी नागरिक सवार थे, जिसमें से 5 लोगों की मौत हो गई है. वहीं, एन्य नागरिक की भी मौत हुई है.

पाकिस्तान में चीनियों पर बढ़ गए हैं हमले

बता दें कि पिछले दो-तीन सालों में पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर हमले बढ़ गए हैं. अभी तक एक दर्जन से अधिक हमले में हो चुके हैं. इन हमलों में अब तक कई चीनी नागरिकों की मौत हो चुकी है. अधिकतर हमले खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान के इलाके में किए गए हैं. ताजा हमले पर चीन की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है. अभी तक हमले की जिम्मेदारी भी किसी ने नहीं ली है.

मछ जेल में घुसना चाहते थे हमलावर

दूसरी ओर से बलूचिस्तान में हुए हमले की बात करें तो इस साल का यह तीसरा बड़ा हमला था. हमले की जिम्मेदारी बीएलए ने ली है. पहले के दोनों हमलों को भी सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था. साल की शुरुआत में मछ शहर में सुरक्षा बलों पर हमला किया गया था जिसमें 10 लोगों की मौत हुई थी. हमलावर मछ जेल में घुसने की कोशिश की थी जिसे सुरक्षा बलों ने नाकाम कर दिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...