Breaking News in Hindi

पानी की टंकी के विरोध में ग्रामीणों ने किया चका जाम

डिंडौरी। पानी की टंकी के निर्माण को लेकर विरोध में अब ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं। सभी ने मंगलवार की दोपहर जनपद डिंडौरी के अंतर्गत आने वाले नर्मदा पुल पार मुड़की तिराहा से शहडोल मार्ग पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जिस तरह से निर्माण किया जा रह है वह भविष्‍य में दिक्‍कत पैदा करेगी।

पक्के मकानों से सटाकर बनाने का विरोध कर रहे हैं

ग्रामीणों का कहना है कि नल जल योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरा की पानी की टंकी ग्राम पंचायत डांड विदयपुर में बनाई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि डांड विदयपुर में पानी की टंकी पक्के मकानों से सटाकर बनाई जा रही है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं।

सड़क पर जाम लगने से राहगीर परेशान हो रहे हैं

ग्रामीणों का आरोप है कि गत दिवस इसी समस्या को लेकर उन्हे तहसील कार्यालय बुलाया गया था, जहाँ पर अधिकारी द्वारा उनके साथ अभद्र् व्यवहार किया गया था। सड़क पर जाम लगने से राहगीर परेशान हो रहे हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...