Breaking News in Hindi

पानी की तलाश में खेत व गांवों में घुस रहे वन्यप्राणी, एक सप्ताह के भीतर सात लोगों को किया घायल

कटंगी। गर्मी शुरू होते ही वन्य जीव पानी की तलाश में खेतों व गांवों में घुसने लगे हैं। ऐसे में वन्य जीव नागरिकों पर हमला कर रहे हैं। एक सप्ताह के भीतर वन्य जीवों के हमले से सात लोग घायल हो गए। जिसमें जंगली सूअर से चार और भालू से तीन लोग शामिल हैं। दरअसल, जंगल में मिश्रित वन होने की बजाए अधिकतर सागौन वाले प्लांटेशन होने के चलते उसके नीचे घास व कंदमूल नहीं उग पाते हैं।

इससे वहां पर घास सूखने लगी है, पानी की भी कमी होने लगी है। जिसके कारण वन्य जीव पानी की तलाश में जंगल से बाहर निकल जाते हैं। इधर, तमाम ग्रामीण महुआ बीनने के लिए सुबह से जंगल व खेतों में पहुंच जाते हैं। जिसके चलते उन पर वन्य जीवों के हमले का खतरा बढ़ गया है।

वन परिक्षेत्र कटंगी व तिरोड़ी के पूरे जंगल सिवनी पेंच और वन्यप्राणी अनुभव क्षेत्र सोनेवानी लालबर्रा से लगे हैं। इन जंगलों में बाघ, तेंदुए, भालू, चीतल, हिरण, बायसन, नीलगाय के अलावा अन्य वन्यप्राणी बहुतायत में पाए जाते है। जो कई बार विचरण करते हुए खेतों व गांव तक आकर ग्रामीणों को घायल कर रहे है।

एक सप्ताह के भीतर भालू व जंगलू सूअर ने सात लोगों को घायल कर दिया। जंगल से वन्य जीव खेतों व गांव में आने की वजह से लोगों में दहशत बनी रहती है, क्योंकि इन दिनों किसान अलसुबह से ही खेतों में महुआ बीनने जा रहे है। वन्य जीव आकर लोगों को घायल कर देते है।

इसके पीछे जंगल में पानी खत्म होना और सागौन अधिक रहने से पेड़ के नीचे घास व कंदमूल नहीं उगते, इसलिए शाकाहारी वन्य जीव पानी व भोजन की तलाश में खेतों व गांव की ओर आ रहे है। इनके पीछे मांसाहारी वन्य जीव शिकार की तलाश में पहुंचने से गांव के लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...