Breaking News in Hindi

पीएम मोदी ने बच्ची को पत्र लिखकर पूरा किया वादा, कहा- यह स्नेह और अपनापन राष्ट्र की सेवा में मेरी ताकत है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने छत्तीसगढ़ में इस हफ्ते उनकी एक चुनावी सभा में उनके ‘स्केच’ के साथ आई लड़की को एक पत्र लिखा है, और कहा कि उसके जैसी बेटियां देश के भविष्य को नयी दिशा प्रदान करेंगी। मोदी ने आकांक्षा (10) को लिखे पत्र में कहा कि उससे मिला “स्नेह और अपनेपन की भावना” राष्ट्र की सेवा करने में उनकी ताकत है।

PunjabKesari

प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक चुनावी सभा को संबोधित करने के दौरान उसे उनका ‘स्केच’ (रेखा चित्र) लिए देखा था। मोदी ने शुक्रवार को लिखे पत्र में आकांक्षा को धन्यवाद दिया और कहा कि आप जो कांकेर की रैली में स्केच लेकर आई थीं, मुझे मिल गया है। इस स्नेहपूर्ण अभिव्यक्ति के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।’

बेटियां ही देश का उज्ज्वल भविष्य
प्रधानमंत्री ने पत्र में लिखा है, “‘भारत की बेटियां ही देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। आप सभी से मिलने वाला यह स्नेह और अपनापन राष्ट्र की सेवा में मेरी ताकत है। हमारी बेटियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और सुविधाओं से युक्त राष्ट्र का निर्माण ही हमारा लक्ष्य रहा है। छत्तीसगढ़ के लोगों से मुझे हमेशा बहुत प्यार मिला है।”

आप खूब पढ़े और देश का नाम रोशन करें
उन्होंने कहा कि देश की तरक्की की राह में भी प्रदेश के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया है। अगले 25 साल आप जैसे युवा साथियों और देश के लिए महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। इन वर्षों में हमारी युवा पीढ़ी विशेष रूप से आप जैसी बेटियां, अपने सपनों को पूरा करते हुए देश के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेंगी। आप खूब पढ़े, आगे बढ़ें और अपनी सफलताओं से परिवार, समाज और देश का नाम रोशन करें।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...