Breaking News in Hindi

पुलिस लाठीचार्ज में BJP कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत, सिर पर आई थी गंभीर चोट

पटनाः सरकार के खिलाफ बिहार विधानसभा मार्च कर रहे बीजेपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। वहीं, इस लाठीचार्ज में बीजेपी कार्यकर्ता विजय कुमार सिंह की मौत हो गई। पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी इस बात की जानकारी दी हैं।

बताया जा रहा है कि लाठीचार्ज के दौरान विजय कुमार सिंह के सिर पर गंभीर चोट आई थी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। है। विजय कुमार सिंह जहानाबाद के जिला महामंत्री थे। बता दें कि प्रदर्शन में शामिल भाजपा बिहार प्रदेशाध्यक्ष सम्राट चौधरी और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। विधानसभा संयोजक डॉ. संजय मिश्रा को कुर्ता फाड़कर पीटा गया। पुलिस ने सम्राट चौधरी समेत कई नेताओं को हिरासत में ले लिया। सभी को बस भरकर ले गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...